All Categories
क्या आपने कभी यह सोचा है की Instagram Par Sabse Jyada Followers Kiske Hai? अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो ये आर्टिकल खाश आपके लिए है।
इस आर्टिकल में मैं आपको इंस्टाग्राम पर १० सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले लोगों के बारे में बताउंगी। 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से, इंस्टाग्राम ने लोगों के अपनी पसंदीदा हस्तियों के साथ संपर्क बनाए रखने के तरीके को बदल दिया है।
यह सोशल मीडिया ऐप users को रील, पोस्ट और स्टोरी के जरिये प्रमुख हस्तियों और ब्रांडों से कनेक्टेड रहने की अनुमति देता है। मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर लगभग 2 बिलियन एक्टिव users के साथ, हर रोज़ लोग स्टार बन सकते हैं और अपनी reach को बढ़ा सकते हैं और एक मजबूत follower base बना सकते हैं।
साथ ही अगर आप यह जानना चाहते हैं की Instagram Par Like Kaise Badhaye, तो इस विषय पर लिखा आप हमारा यह खाश आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
Table of Contents
यहाँ मैं आपको उन १० लोगो के बारे में बताउंगी जिनके Instagram Par Sabse Jyada Followers Hai. इनमे कई आपके पसंदीदा एक्टर्स, सिंगर और स्पोर्ट्सपर्सन भी शामिल हैं। तो इनके बारे में पूर्णतः जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा ये आर्टिकल निष्कर्ष तक पढ़े।
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इस दुनिया के प्रसिद्ध पुर्तगाली फुटबॉलर के इंस्टाग्राम पर 573 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। रोनाल्डो अपने सोशल मीडिया चैनल पर फैंस के साथ नियमित रूप से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें उनके परिवार के साथ की खास लम्हें, खेल के शानदार पल, और उनके वर्कआउट रूटीन शामिल होते हैं। रोनाल्डो को बचो से लेकर बूढ़े तक सभी पसंद करते हैं और सब उन्हें अपना आइडल मानते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको हमेशा अलग अलग ब्रांड प्रमोशन और सामाजिक कार्यों के बारे में पोस्ट्स मिलेंगे।
1987 में रोजारियो, अर्जेंटीना में जन्मे लियोनेल मेस्सी को व्यापक रूप से सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, और उनका शानदार करियर यह साबित करता है। लियोनेल मेसी के इंस्टाग्राम पर 458 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उन्हें नियामत रूप से फॉलो करते हैं। मेसी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर अपने खेल के हसीन पल, व्यक्तिगत जीवन और स्पॉन्सरशिप कैंपेन के फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करना पसंद करते हैं। वो अक्सर ऐसे पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते रहते हैं जिससे उनके फैंस को ये पता चलता रहता हैं की उनकी ज़िन्दगी में क्या चल रहा है।
अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज़ का जन्म 22 जुलाई 1992 को ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास में हुआ था। अपने प्रसिद्ध गानों की वजह से सेलेना ने अपने फैंस के दिलों में अपन एक अलग जगह बना राखी हैं। इस अमेरिकी सिंगर और एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 433 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सेलेना इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला हैं। सेलेना को अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर म्यूजिक, फिल्मों और पर्सनल लाइफ के बारे में पोस्ट करते देखा गया है। इसके अलावा, वे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करती हैं, जिससे वे अपने फैंस के बीच और भी ज्यादा प्रिय हो गई हैं।
काइली जेनर का जन्म 10 अगस्त 1997 को हुआ, वह एक अमेरिकी सोशलाइट, रियलिटी टेलीविजन व्यक्तित्व, बिजनेसवुमन और मॉडल हैं। वह reality TV show Keeping Up with the Kardashians पर प्रदर्शित होने के लिए जानी जाती हैं। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 398 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। काइली अपने इंस्टाग्राम पर ब्यूटी ब्रांड, अपने नए प्रोडक्ट्स, विभिन्न ब्रांड्स के प्रमोशन और व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपने फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। काइली जेनर ने काइली कॉस्मेटिक्स नाम से अपनी खुद की कॉस्मेटिक्स लाइन बनाई । उन्होंने हाल ही में अपनी कपड़ों की लाइन भी बनाई है जहां customised अंडरगारमेंट्स से लेकर स्वेटशर्ट तक उपलब्ध हैं।
2 मई 1972 को जन्मे ड्वेन जॉनसन, जिन्हें उनके रिंग नाम द रॉक के नाम से भी जाना जाता है, एक अमेरिकी अभिनेता, Professional Wrestler और Businessman हैं। जॉनसन विभिन्न टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दिए हैं। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट को 389 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स नियमित रूप से फॉलो करते हैं। ड्वेन अपने फिल्मों, वर्कआउट और व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपने अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। वे अपने फैंस को ज्यादासे ज्यादा प्रेरित करने के लिए मोटिवेशनल पोस्ट्स और बहुत सरे फिटनेस टिप्स भी शेयर करते रहते हैं। द रॉक की लोकप्रियता उनके करिश्मे और बोलने की क्षमताओं से बढ़ी, जिसके कारण उन्हें कई बिज़नेस के अवसर मिले।
26 जून 1993 को जन्मी एरियाना ग्रांडे एक अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं। एक पॉप आइकन और लोकप्रिय संगीत में एक प्रभावशाली महिला के रूप में मानी जाने वाली, वह अपनी चार-ऑक्टेव वोकल रेंज और Whistle Register के अपने विशिष्ट उपयोग के लिए प्रसिद्ध हैं। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 377 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एरियाना अपने व्यक्तिगत जीवन, प्रमोशन और म्यूजिक के बारे में अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। ग्रांडे के बहुतेरे पुरस्कारों में एक ब्रिट पुरस्कार, दो बिलबोर्ड म्यूजिक पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, तीन अमेरिकन म्यूजिक पुरस्कार, नौ एमटीवी वीडियो म्यूजिक पुरस्कार और 36 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शामिल हैं। रोलिंग स्टोन ने उन्हें Greatest Vocalists Of All Time कहा है।
किम कार्दशियन का जन्म 21 अक्टूबर, 1980 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यू.एस. में हुआ था। वह एक अमेरिकी टेलीविजन व्यक्तित्व और entrepreneur हैं, जिन्होंने अपने निजी जीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता प्राप्त की, जिनमें से अधिकांश लोकप्रिय रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन में दर्ज की गईं है। इनके इंस्टाग्राम पर 362 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स शामिल हैं। किम अपने ब्यूटी, फैशन, और व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट करती हैं। वे अपने ब्रांड्स के प्रमोशन, पारिवारिक तस्वीरें और फैंस के साथ जुड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की फोटोज और वीडियोस नयमित रूप से शेयर करती हैं।
बेयोंसे का जन्म 4 सितंबर, 1981 को ह्यूस्टन, टेक्सास, अमेरिका में हुआ था। वह एक अमेरिकी गायिका-गीतकार और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 1990 के दशक के अंत में R&B Group Destiny’s Child के प्रमुख गायक के रूप में लोकप्रियता हासिल की और फिर एक बेहद सफल करियर शुरू किया। 2023 में उन्होंने अपने करियर के दौरान 32 ग्रैमी जीत के साथ एक कलाकार द्वारा सर्वाधिक ग्रैमी पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इनके इंस्टाग्राम पर 314 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके पोस्ट्स में उनके कॉन्सर्ट, फैशन शूट्स, स्पोंसर और व्यक्तिगत जीवन की काफी सारी झलकियां शामिल होती हैं।
ख्लोए कार्दशियन एक लोकप्रिय टीवी हस्ती और entrepreneur हैं। 2007 में वह अपने परिवार के कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स से प्रसिद्धि पाईं। यह रियलिटी शो ने कार्दशियन-जेनर के दैनिक जीवन का विवरण दिया करता था। 2016 में उन्होंने एक लोकप्रिय डेनिम और फैशन लाइन "गुड अमेरिकन" को लॉन्च किया जोकि बेहद successful रहा। इंस्टाग्राम पर ख्लोए कार्दशियन के 310 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं जो उनके पोस्ट के लिए हर रोज इंतज़ार करते हैं सिर्फ यह जानने के लिए की ख्लोए की ज़िन्दगी में क्या चल रहा हैं। ख्लोए कार्दशियन अपने फैंस को फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपने इंस्टाग्राम के जरिये जानकारी देती रहती हैं।
नाइके, इंक., एक अमेरिकी multinational association है जो दुनिया भर में apparel, footwear, accessories, equipment को design, develop, manufacture, और sell करता है। कंपनी का विश्व मुख्यालय पोर्टलैंड मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (यूएसए) में बेवर्टन, ओरेगॉन के पास स्थित है। यह खेल उपकरण का एक प्रमुख उत्पादक है और एथलेटिक जूते और कपड़ों के दुनिया के सबसे बड़े producer में से एक है। Nike के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 308 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के जरिये आप इनके लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में आसानी से जान सकते हैं। नाइके अपने प्रोडक्ट्स और खेल से संबंधित कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर frequently पोस्ट करता रहता है।
मुझे भरोसा है की इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको Instagram Par Sabse Jyada Followers Kiske Hai के बारे में विस्तार से पता चल गया होगा। इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जाने वाला अकाउंट इंस्टाग्राम का खुद का ब्रैंड अकाउंट है। साथ ही इस प्लेटफार्म पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले व्यक्ति पुर्तगाली फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, वहीं लोगों के द्वारा सबसे ज़्यादा फ़ॉलो की जाने वाली महिला अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ हैं । अगर आपको यह आर्टिकल पसंद हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
1. भारत में इंस्टाग्राम पर कौन नंबर 1 है?
ऊ. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 270 मिलियन से भी ज्यादा फोल्लोवेर्स हैं।
2. इंस्टाग्राम पर नंबर वन पर कौन है?
ऊ. इंस्टाग्राम पर विश्वभर में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले व्यक्ति Cristiano Ronaldo हैं जिनके 573 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं ।
3. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कोई टिप्स हैं?
ऊ. हाँ, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से क्रिएटिव पोस्ट शेयर करें, सही समय पर पोस्ट करें, हैशटैग्स का उपयोग करें, और अपने फॉलोअर्स के साथ इंटरेक्ट करें।