BP Low Hone Par Kya Kare? लक्षण और घरेलु उपाये

Update: 54 days ago | Published : 2024-07-04
Vaishnavi
Vaishnavi
Update: 54 days agoPublished: 2024-07-04

Join our Whatsapp and Telegram channels and get instant dealalerts

article image

लो बीपी की समस्या आजकल काफी आम हो गयी है। कल ही मेरी एक दोस्त को लो बीपी की वजह से चक्कर आ गए और वो अपने ऑफिस भी नहीं जा पायी। फिर मैंने उसे बताया कि BP Low Hone Par Kya Kare। 

बीपी लो होने पर आपको कई तरीके कि समस्यां हो सकती हैं जैसे कि चक्कर आना, शरीर मैं कमज़ोरी महसूस होना, धुंधला दिखाई देना आदि। इसीलिए ज़रूरी है कि आप अपना खान पान का ध्यान रखें और नियमित रूप से योगा या कुछ अन्य व्यायाम करें।

इस लेख में आप जानेंगे की अपने लो बीपी को सामान्य कैसे करें। साथ ही आप पढ़ेंगे की लो बीपी आखिर कब होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं।

क्या आप जानते हैं की ओट्स खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कन्ट्रोल में रहता है? Oats Benefits in Hindi, ये पूरा लेख पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

BP Low Hone Par Kya Kare

बीपी लो में क्या होता है? 

इंसान के शरीर का सामान्य ब्लड प्रेशर लेवल 120/90 mm Hg होता है। अगर से किसी भी वजह से  90/60 mm Hg से भी कम चला जाये तो उसे लो बीपी माना जाता है। बीपी लो होने पर शरीर में ऑक्सीजन कि मात्रा काम होने लगती है और शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पर्याप्त रूप से नहीं पहुँच पाता। अगर बीपी के लेवल को समय रहते सामान्य नहीं किया तो उससे ब्रेन डैमेज और हार्ट अटैक जैसे गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इस लेख में आप जानेंगे की BP Low Hone Par Kya Kare पर उससे पहले जानते हैं बीपी लो होने के कुछ लक्षण जिनसे आप सतर्क हो सकते हैं:

  • चक्कर आना - बीपी लो होने पर पर्याप्त मात्रा में रक्त आपके मस्तिष्क तक नहीं पहुँच पाता है। ऐसे में ऑक्सीजन कि कमी के कारण चक्कर आने लगते हैं। लो बीपी में चक्कर आने कि समस्या बेहद आम है।

  • भूख न लगना - अक्सर बीपी लो होने पर आपको भूख लगनी भी काम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि काम रक्त प्रवाह की वजह से आपका पाचन तंत्र भी कमज़ोर हो जाता है। ऐसे में आपका कुछ खाने का मन नहीं करता।

  • थकान और कमज़ोरी - आपका बीपी लो होने पर शरीर के अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्त्व नहीं पहुँच पाते। ऐसे में आपको अधिक थकन और कमज़ोरी महसूस होती है। ये कमज़ोरी केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक भी होती है।

  • उलटी आना - लो बीपी के दौरान उलटी आना ये संकेत है की समस्या गंभीर है। अगर ऐसा है तो आपको तुंरत ही किसी नज़दीकी अस्पताल में चले जाना चाहिए।

  • ज़रूरत से ज़्यादा पसीना आना - लो बीपी में व्यक्ति को ठन्डे पसीने आते है और शरीर में कम्पन भी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि  रक्त का प्रचार कम होने के कारण शरीर अपना सामान्य तापमान बनाये रखने में सक्षम नहीं हो पाता।

  • धुंधला दिखना - लो ब्लड प्रेशर की वजह से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाता और वो एक जगह ध्यान केंद्रित करने में असक्षम होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को सब धुंधला दिखाई देने लगता है।

  • दिल की धड़कन अनियमित होना - लो बीपी में रक्त का प्रवाह काम हो जाता है। ऐसे में जब ह्रदय के सभी भागों तक सही मात्रा में रक्त नहीं पहुँचता तो ह्रदय की गति असामान्य हो जाती है।

BP Low Hone Par Kya Kare?

अगर आपको बीपी लो की समस्या है तो आपके लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है की BP Low Hone Par Kya Kare। आइये देखते हैं कुछ घरूले उपाय जिनकी मदद से आप अपना बीपी सामान्य कर सकते हैं।

1. नमक और चीनी का घोल

नमक और चीनी का घोल

अगर आपको लो बीपी की समस्या महसूस हो रही हो तो एक गिलास नमक और चीनी का घोल पी लें। यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का काम करेगा और तुरंत की आपके बीपी को सामान्य कर देगा। आपको बस एक गिलास में पानी लेना है और उसमे एक चम्मच नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से घोलना है। फिर उस घोल को धीरे धीरे करके पियें। आपको तुरंत की लो बीपी की समस्या से आराम मिलेगा।

2. स्ट्रांग कॉफ़ी का सेवन

स्ट्रांग कॉफ़ी का सेवन

कॉफ़ी में कैफीन होता है जो रक्त कोशिकाओं को संकुचित कर देता है। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सामान्य हो जाता है। अगर आपको लो बीपी महसूस हो रहा हो तो एक कप स्ट्रांग कॉफ़ी बनाकर उसका सेवन करें, आपको तुरंत ही आराम लगेगा। हालाँकि कैफीन के अधिक सेवन से शरीर में अन्य समस्यां उत्पन्न हो सकती हैं तो इसका ज़्यादा सेवन न करें। 

ये भी पढ़ें - Black Coffee Ke Fayde क्या है और इसे किस समय पीना चाहिए?

3. डार्क चॉकलेट का सेवन

डार्क चॉकलेट का सेवन

डार्क चॉकलेट न केवल स्वाद के लिए बढ़िया होती है बल्कि सेहत के लिए भी। डार्क चॉकलेट में थिओब्रोमाइन मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने में सहयोग करता है। डार्क चोलकते में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर के लिए सायक होते है। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन आपके ब्लड प्रेशर हो सामान्य बनाने में मदद कर सकता है।

4. इलेक्ट्रोलाइट, नारियल पानी या छाछ का सेवन

इलेक्ट्रोलाइट, नारियल पानी या छाछ का सेवन

पेय पदार्थ जैसे की इलेक्ट्रोलाइट, नारियल पानी और छाछ लो बीपी को ठीक करने में उपयोगी रहते हैं। अगर आपको लो बीपी की समस्या महसूस हो रही हो तो आप इनका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको तुरंत की आराम मिल जाएगा।

5. संतुलित आहार

संतुलित आहार

अगर आप लो बीपी और अन्य समस्याओं से अपने शरीर को बचाना चाहते हैं तो नियमित रूप से संतुलित आहार का सेवन करें। होल ग्रेन्स, हरी सब्ज़ियां, ताज़े फल, नट्स, और पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे की केला और आलू आने आहार में शामिल करें। यह ब्लड प्रेशर सामान्य करने में उपयोगी रहते हैं।

6. नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके शरीर में रक्त संचार संतुलित होता है और शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में पहुँचती है। अगर आपको लो बीपी की समस्या है तो योगा या व्यायाम को अपनी जीवन शैली में शामिल करें।

समाप्ति 

लो ब्लड प्रेशर की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और समय रहते आपने ब्लड प्रेशर को सामान्य करना चाहिए। ऐसा न करने से शरीर में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में आप जान चुके हैं की BP Low Hone Par Kya Kare। नमक और चीनी का घोल, डार्क चॉकलेट और कॉफ़ी के सेवन से लो बीपी में तुरंत आराम मिल जाता है। पर इसके साथ साथ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी ज़रूरी है शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाये रखने के लिए।

FAQs (BP Low Hone Par Kya Kare)

प्रश्न - लो बीपी को तुरंत ठीक कैसे करें?

उत्तर - कॉफ़ी या डार्क चॉकलेट के सेवन से लो ब्लड प्रेशर में तुरंत आराम मिलता है।

प्रश्न - बीपी लो किसकी कमी से होता है?

उत्तर - शरीर में डिहाइड्रेशन होने से, या आयरन, विटामिन बी12 और बी9 की कमी होने से बीपी लो जो जाता है।

प्रश्न - बीपी कम होने से क्या खाना चाहिए?

उत्तर - बीपी लो होने पर आपको हरी सब्ज़ियों का और पोटैशियम युक्त पदार्थ जैसे की आलू और केले का सेवन करना चाहिए।

प्रश्न - अगर बीपी 90 60 है तो क्या होगा?

उत्तर - 90/60 mm Hg या उससे नीचे लो बीपी में आता है। ऐसे में आपको चक्कर आ सकते हैं, थकान हो सकती है और धुंधला दिखाई देने लगता है।

writer image

Vaishnavi

author

Coffee lover and a little writer, who believes in unicorns.

Join our Whatsapp and Telegram channels and get instant dealalerts