Phone अपडेट कैसे करें? Mobile Phone Update in Hindi

क्या आप एक स्मार्टफोन यूज़ करते हैं? आज कल हमारी लाइफ पूरी तरह से समर्टफोन पर निर्भर हो चुकी है। ऐसे में अगर स्मार्टफोन का OS पुराना हो तो हम कई फीचर यूज़ नहीं कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनिया OS को अपडेट करती रहती हैं। 

लेकिन बहुत से यूजर जानकारी के अवभाव में फ़ोन अपडेट किये बिना ही यूज़ करते रहते हैं। 

अगर आप का मोबाइल फ़ोन भी भी तक पुराने OS पर चल रहा है तो आपके लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि phone अपडेट कैसे करें। 

आज हम आपको phone अपडेट करने के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि mobile फ़ोन अपडेट करने का सही तरीका क्या है इसके साथ आपको ये भी पता चल जायेगा कि फ़ोन अपडेट करते हम किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

mobile-update-kaise-kare

Phone Update Kya hai 

फ़ोन अपडेट के ज़रिये मोबाइल कंपनिया समय समय पर आपके पुराने फ़ोन को बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती हैं। इसमें नए फीचर इंट्रोडस करने के साथ साथ मौजूदा प्रोब्लेम्स को सही भी किया जाता है। फ़ोन अपडेट मुख्य रूप से 2 तरह के होते हैं इसमें OS update और सिक्योरिटी अपडेट आते हैं।

OS अपडेट का साइज बड़ा होता है और इसके बाद आपको फ़ोन में कई नए फीचर भी देखने को मिलेंगे। वही सिक्योरिटी updates का साइज कम होता है और ये मासिक होती हैं। सिक्योरिटी अपडेट के बाद आपको फ़ोन में ज्यादा परिवर्तन नज़र नहीं आएंगे। ये मुख्य रूप से आपके फ़ोन कि सुरक्षा को ध्यान में रखती हैं। 

Phone update के लिए ज़रुरी बातें 

फ़ोन अपडेट करते वक़्त आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इन बातों से आप अपडेट के बाद होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। तो चलिए देखते हैं उन बातों को जो phone अपडेट करने के लिए ज़रुरी हैं। 

बैटरी - फ़ोन की किसी भी अपडेट को डाउनलोड या इनस्टॉल करने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि बैटरी अच्छे से चार्ज हो। इसके लिए बैटरी 50% से अधिक चार्ज होनी चाहिए। ऐसा करना अनिवार्य है ये सुनिचित करने के लिए कि update के दौरान आपका फ़ोन ऑफ न हो जाये। अपडेट के दूरन अगर बैटरी खत्म हो जाये तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड सकता है। 

इंटरनेट कनेक्शन - फ़ोन अपडेट करने से पहले आपको पता चल जाएगी कि अपडेट कितने MB का है। अगर अपडेट का साइज बहुत ज्यादा है तो आपको wifi से कनेक्ट कर लेना चाहिए। 

फ़ोन की स्टोरेज देख लें - अगर अपडेट बहुत बड़ी है तो सुनिचित कर लें कि फ़ोन में पर्याप्त स्टोरेज है। अगर फ़ोन में  पर्याप्त स्टोरेज नहीं है तो आप कुछ फोटो या एप्प्स डिलीट कर लें। 

मोबाइल update करने के आसान स्टेप्स

मोबाइल फ़ोन को update करना कोई मुश्किल काम नहीं है| आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे है, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपना मोबाइल update करना सीख जाएँगे |

  • मोबाइल update करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर ये देखना होगा की कोई नया update available है या नहीं| 

  • सेटिंग में जाने के बाद आपको उसके सबसे लास्ट ऑप्शन about phone दिखाई देगा वहां जाकर क्लिक करें

  • फिर फ़ोन update के बारे में पूरी जानकरी सामने आ जाएगी जैसे device name, android version, RAM आदि| in सभी आप यहाँ से आसानी से चेक कर सकते है|

  • इन सारे ऑप्शन्स के नीचे एक आपको System update के ऑप्शन पर जाना है| 

  • इसके बाद आपको check update के ऑप्शन पर क्लिक करना है| अगर no update available दिखाई दे तो mtlb अभी फ़ोन को update करने की जरूरत नहीं है|

  • लेकिन अगर check update पर क्लिक करने के बाद कोई new update दिखाई दे तो उस पर क्लिक करें| इसक्र बाद आपकी डाउनलोडिंग स्टार्ट हो जाएगी|

  • एक बात का ध्यान रखे की इसको update करते समय wifi का यूज करे क्योकि इसका size काफी बड़ा होता है और normal data से download होने में काफी समय लगा सकता है|

  • डाउनलोड पूरा हो जाने के बाद install update पर क्लिक करें| और आपका update होना शुरू हो जाएगा|

इस दौरान आपका फ़ोन एक से दो बार restart हो सकता है| ऐसे में बिल्कुल भी परेशान नहीं होना चाहिए| इस समय फ़ोन को यूज ना करें अपडेट को पूरा होने दें | Update होने में थोडा सा टाइम लग सकता है| update होने पर आपके फ़ोन की स्क्रीन पर your mobile इस updated तो latest version दिखाई देगा|

Jio phone update कैसे करें 

जैसा की आपको पता है कि Jio Phone भी एक स्मार्टफोन की तरह ही है | इसके कुछ features भी स्मार्टफोन की तरह ही है| जैसे सॉफ्टवेयर को update करना| लेकिन कभी –कभी Jio Phone में software update न होने की वजह से आपको स्मार्टफोन की तरह feature नही मिल पाते है। अब हम आपको Jio Phone update कैसे कर सकते है इसके बारे में बताएँगे आइये जानते है.. 

Jio phone update क्यों करना चाहिए?

1.जिओ फ़ोन को अपडेट करने से आपका Phone ज्यादा hang नहीं होता है।

2. jio Phone update कर लेने से उसकी battery की performance काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

3. Phone update करने से इसमे आपको नये-नये feature मिल सकते साथ ही फ़ोन की स्पीड बढ़ जाती है।

Jio मोबाइल में सॉफ्टवेयर Update कैसे करें

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपना Jio Phone की setting को खोलना है|

  • इसके बाद आपको नीचे एक device का option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें|

  • इसके बाद अब आपको Software Update पर जाके क्लिक करना होगा।

  • जैसे ही आप सोफ्टवेयर update के बटन पर क्लिक करते है आपका jio phone अपडेट होना स्टार्ट हो जाएगा है।

  • इस पूरी प्रक्रिया में आपको 5 मिनट का वक्त लग सकता है। लेकिन अगर आपकी internet speed कम है तो इसमें टाइम लग सकता है| 

  • Jio Phone का update download हो जाने के बाद Jio Phone अपने आप ही Reset हो जाएगा।

  • इसके बाद आपका jio phone update हो जाएगा|

Android Version List 

Android version 

Year 

4.1 Jelly Bean 

2012 

4.4 Kitkat

2013

5.0 Lollipop

2014

6.0 Marshmallow

2015

7.0 Nougat

2016

8.0 Oreo

2017

9.0 Pie

2018

10.0 Queen Cake 

2019

11.0 Red Velvet Cake

2020

12.0 Snow Cone

2021

13.0 Tiramisu

2022

14.0 Upside Down Cake

2023 

निष्कर्ष 

आशा है अब आप अपने फ़ोन को आसानी से अपडेट कर पाएंगे। मोबाइल फ़ोन अपडेट करना बहुत आसान प्रकिया है आपको बस कुछ बातों का ख्याल रखना है। फ़ोन अपडेट करने से आपको नए फीचर तो मिलते ही हैं साथ ही साथ ये आपकी सुरक्षा का भी ख्याल रखते हैं। 

पूछे जाने वाले सवाल 

प्र. मोबाइल अपडेट करने से क्या होता है?

उ. सॉफ्टवेयर अपडेट  करने से ऑपरेटिंग सिस्टम या एप्लीकेशन पहले से काफी तेज हो जाता है। 

प्र. सिस्टम update क्या है?

उ. अपडेट मेनली किसी स्मार्टफोन की सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन में होता है इसका काम होता है फ़ोन को अच्छी परफोरमेंस देना| Update में जब किसी भी एप को अपडेट किया जाता है तो वह एप के सिस्टम का ही अपडेट कहा जाता है|

प्र. व्हाट्सएप अपडेट कैसे करें?

उ. इसके लिए सबसे पहले Play स्टोर पर जाएं और WhatsApp को सर्च करें| फिर WhatsApp Messenger के सामने बने हुए अपडेट के निशान पर टैप करें|

About Author

author

Sameer

Content Writer

I’m an engineer that accidentally fell in love with words. I write about things that I like and things that I don’t, mainly in the online shopping sphere.