Jio Saavn से रिंगटोन कैसे सेट करें [सबसे आसान तरीका 2023]

Update: 566 days ago | Published : 2021-12-17
Neha Nidhi
Neha Nidhi
Update: 566 days agoPublished: 2021-12-17

Join our Whatsapp and Telegram channels and get instant dealalerts

article image

क्या आप जानना चाहते हैं कि Jio Saavn से रिंगटोन कैसे सेट करें? वैसे तो रिंगटोन सेट करने के बहुत से तरीके है पर जियो सावन से रिंगटोन सेट करना सबसे आसान है।  

हर कोई चाहता हैं उसका रिंगटोन ट्रेंडी हों, हर कोई ट्रेंड में रहना चाहता हैं। तो आपकी इन सभी प्रश्नों का उत्तर इस लेख में हैं।

जियो सावन एक बहुत ही शानदार ऐप है जो बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है।  इनमे सबसे आकर्षित  फीचर है जियो सावन से रिंगटोन सेट करना।

अगर आप Jio Saavn OFFER के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारा ये लेख पढ़े।

आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके जियो सावन से रिंगटोन सेट कर सकते हैं। इस लेख को अंत तक पढ़े और जाने जियो सावन से रिंगटोन सेट करने का आसान तरीका।

जिओ फ़ोन में रिंगटोन कैसे लगाएं? [How to Set Ringtone in Jio Phone?]

Jio Saavn क्या है?

Jio Saavn एक गानों की application है जिसे रिलायंस जियो ने मार्केट में अपने users के लिए उतारा है। आप इस application की मदद से एक ही platform पर लगभग हर भाषा के गाने सुन सकते हैं।

इन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, मराठी, बंगाली, कन्नड़, गुजरती, मलयालम, भोजपुरी, राजस्थानी, उर्दू, हरयाणवी, असामीस, और उडिआ भी आ जाती है। आप इसको चाहें तो किसी भी फ़ोन में download करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

जियो सावन से रिंगटोन कैसे लगाएं?

अगर आपका सवाल है कि जियो फ़ोन में गाने की रिंगटोन कैसे लगाएं, तो बस कुछ ही देर में आपको इसका जवाब मिलने वाला है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने मनपसंद के या फिर ट्रेंड में चल रहे गाने को अपनी रिंगटोन बना सकते हैं।

1. जियो सावन से रिंगटोन कैसे लगाएं

JioSaavn से रिंगटोन लगाने के लिए सबसे पहले आपको ये ऐप अपने फ़ोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड करके आप अपनी पसंद के किसी भी गाने को सर्च करके उसको रिंगटोन बना सकते हैं। अपनी पसंद का कोई भी गाना सेलेक्ट करके Set as Jio tune के विकल्प को चुने। इस विकल्प को चुनते ही वह गाना आपकी रिंगटोन के रूप में आ जायेगा। 

  • Jio Saavn ऐप डाउनलोड करें। 

  • अपना Jio नंबर एंटर करके लॉगिन करें। 

  • अब अपनी पसंद का गाना सर्च करें। 

  • Menu में जा कर set as Jio tune के विकल्प को चुने। 

  • आपके नंबर पर Jio tune सेट हो चुकी है। 

2. जियो फ़ोन में रिंगटोन कैसे सेट करें?

अब हम जानेंगे कि जियो फ़ोन में रिंगटोन कैसे सेट करें? जब आपका मनचाहा गाना आपके स्टोरेज में होगा, तब आप नीचे के steps को follow करके बड़ी आसानी से अपने फ़ोन में उस गाने को रिंगटोन के जैसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल की ‘Setting’ में जाएं।

  • वहां से आप ‘Personalization’ में जाए।

  • फिर नीचे की तरफ ‘Sound’ में जाएं।

  • अब यहाँ पर आप ‘Tones’ में जाइए।

  • वहां पर आप ‘Manage Tones’ की सेटिंग ढूंढें।

  • उसमे ‘Add’ पर क्लिक करके अपना गाना डालिए।

  • गाना डालने के बाद अपने गाने को रिंगटोन के रूप में select करें।

अगर आप confused हैं कि अपनी जियो फ़ोन में रिंगटोन कैसे बदलते हैं, तो भी यह ऊपर दिए गए steps आपके काम आएंगे। 

निष्कर्ष 

Jio में आप किसी भी गाने की कॉलर tune फ्री में सेट करने का विकल्प मिल जाता है। Jio Saavn से रिंगटोन कैसे सेट करें ये आपको इस लेख को पढने के बाद पता चल ही गया होगा। और इसकी साथ ही आप अपने मूड के अनुसार रिंगटोन चेंज भी कर सकते हैं। उम्मीद है कि दी गयी जानकारी से आप आसानी से अपनी पसंदीदा रिंगटोन सेट कर पाएंगे।  

Frequently Asked Questions

Q1. जियो फ़ोन में रिंगटोन कैसे सेट किया जाता है?

A1. अगर आप अपने जियो के फ़ोन में रिंगटोन सेट करना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा। आप इस आर्टिकल पर जाकर दिए गए steps को follow करें और अपना मनचाहा गाना रिंगटोन के जैसे सेट करें।

Q2. जियो फ़ोन में रिंगटोन कैसे डाउनलोड करे?

A2. अगर आपके फ़ोन में आपका मनचाहा गाना नहीं है और आप अपनी रिंगटोन नहीं लगा पा रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर जानिए कि कैसे आप गाना डाउनलोड करके अपनी रिंगटोन पर लगा सकते हैं।

Q3. जियो फोन में गाने की रिंगटोन कैसे लगाएं?

A3. Jio Phone में गाने की रिंगटोन लगाने के लिए आपको सेटिंग ऐप में जाना होगा। यहाँ आपको Phone ringtone का विकल्प मिल जायेगा। आपको ऐड रिंगोने पर क्लिक करके गाने को सेलेक्ट करना होगा।

writer image

Neha Nidhi

author

I love to play with words and aim to provide informative information to readers, which helps them get their answers.

Join our Whatsapp and Telegram channels and get instant dealalerts