All Categories
भारतीय बिस्कुट, तेज़ी से बढ़ने वाला उद्योग में से एक है और होगी भी क्यों नहीं! हम भारतीयों को बिस्कुट के बिना चाय अधूरी जो लगती है। ऐसा भी नहीं है कि हम सबको एक ही तरह का बिस्कुट पसंद आ जाए।
हर एक इंसान कि उसकी अपनी पसंद होती है, सभी को अलग-अलग तरह का बिस्कुट अच्छा लगता है, जिस से हम थोड़ा भी समझौता नहीं करना चाहते।
भारत में हज़ारों ब्रांड है, जो बिस्कुट बनाती है फिर यह कैसे पता चलेगा कि सबसे अच्छे बिस्कुट के नाम? तो आज हम इस लेख में पढेंगे 5 सबसे अछे बिस्कुट के नाम और उनकी कीमत।
2000 के दशक तक लोगों को मीठी या नमकीन बिस्कुट चाहिए थी। लेकिन आज के ग्राहक कि मांग बहुत बढ़ गई है, और तो और उनको एक ही तरह के बिस्कुट नहीं चाहिए।
ग्राहक के इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए बाज़ार में कई टाइप के बिस्किट्स मिल जाते है। इस वैरायटी में सबसे अच्छे बिस्कुट का नाम का चुनाव बहुत ही मुश्किल है।
तो आज का हमारा यह लेख इन सब दुविधाओ से आपको मुक्त कर देगा कि सबसे अच्छे बिस्कुट के नाम क्या है, इस लेख में आपको आपके सारी सवालो के जवाब मिल जायेंगे।
Table of Contents
इस लेख में आपको भारत की 5 सबसे अच्छा बिस्कुट के नाम बतायेंगें। जिसके साथ-साथ आपको उस ब्रांड के बिस्कुट की रेंज के बारे में भी पता चलेगा कि सबसे अच्छा बिस्कुट कौन सा है।
बिस्कुट ब्रांड के नाम |
कीमत |
पार्ले [Parle] |
रु 5-60 |
ब्रिटानिया [Britannia] |
रु 10-75 |
कैडबरी [Cadbury] |
रु 30-50 |
मैकविटीज़ [McVities] |
रु 25-75 |
सनफीस्ट [Sunfeast] |
रु 10-140 |
आज हम आपको इस लेख में सबसे अच्छे बिस्कुट के नाम के बारे में बताने वाले हैं.और उसके साथ आपको हम उसके गुण और कीमत पर भी नजर डालेंगे।
भारत ही नहीं, बल्कि पुरे विश्व को प्रभावित करने वाली यह कंपनी, पार्ले, 1929 के दौर से अपना जलवा बिखेर रही है। इसका मूल्य मकसद रहता है कि ज़्यादा से ज़्यादा हिन्दुस्तानियों की ज़रुरत के अनुसार यह अपने बिस्कुट के ज़रिए सेहत और सवाद दोनों उन तक पहुँचाती रहे।
पार्ले प्रोडक्ट के नाम |
कीमत |
पार्ले-जी [Parle-G] |
5-8रु |
20-20 |
5-20रु |
मोनाको [Monaco] |
10-60रु |
क्रैकजैक [KrackJack] |
5-10रु |
हाइड एंड सीक कूकीज [Hide & Seek Cookies] |
25-60रु |
दूध और गेहूं की शक्तियों से भरपूर, Parle-G 1939 से भारत के चाय टाइम का हर एक प्लेट का हिस्सा बना हुआ है। यह बिस्कुट ना ही सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व के सामने खुद को साबित कर, 2003 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्कुट बना था। इस ग्लूकोज बिस्कुट को आप बेझिझक अपनी रोज़ की रूटीन में ला सकते हैं और अपनी आहार का पोषण बढ़ा सकते हैं।
कीमत- 5-8 रु
जब पार्ले जी ने अपने आप को साबित कर दिखाया उसके बाद पार्ले ने अपनी नई रेंज निकालनी और इस बार उसने पहले से बेहतर और बड़ी रेंज लॉन्च करी। इस रेंज को 20-20 का नाम दिया गया और पार्ले जी के साथ-साथ उसने भी भारत के उपभोक्ता का दिल जीत लिया। इस बिस्कुट की ख़ास बात यह है कि इसमें आपको ढेर सरे काजू और मक्खन के गुण मिल जाते हैं।
कीमत-5-20 रु
मीठे बिस्कुट बनाने के बाद पार्ले जी को कुछ नमकीन की कमी खलने लगी, जिसके चलते उसने 1942 में मोनाको को लॉन्च किया। इस ब्रांड ने लॉन्च होते ही भारत को यह जता दिया कि अगर उनकी चाय में कुछ कमी बाकी थी तो वह उसी की थी। यह salted cracker कुछ नया सा था और सबको पसंद भी आ रहा था। जब भी हम मीठे बिस्कुट खाकर ऊब जाते हैं तब हम मोनाको पर टूटना बेहद पसंद करते हैं।
कीमत- 10-60 रु
मीठे और नमकीन बिस्कुट बनाने के बाद पार्ले कुछ हटके करना चाहता था और इसी चाहत में उस ने KrackJack की रेंज निकाली। इस रेंज की ख़ास बात यह है कि यह ना ही मीठी है और ना ही नमकीन। यह इन दोनों जायका के बीच का स्वाद है जो कि हम सबने बहुत चाव से पसंद किया है। वैसे तो यह रेंज 1972 में लॉन्च हुई थी पर आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।
कीमत- 5-10रु
अब हर तरह के बिस्कुट लॉन्च करने के बाद पार्ले अपने उपभोक्ता को कुछ और भी बेहतर देना चाहता था तो उसने सबकी मन पसंद चीज़ चॉकलेट को अपना मुख्य ingredient बना कर 1996 में Hide & Seek Cookies की पूरी रेंज लॉन्च कर दी। इस रेंज में आपको रिच और स्मूथ चोकॉलेटी बिस्कुट मिल जाएंगे जो कि मार्केट में उतरते ही सबके दिलों में भी उतर गए थे।
कीमत- 25-60रु
Britannia ने आज तक सिर्फ दो ही बातों का ख्याल रखा है: एक तो कि वो आपके लिए बेस्ट ingredient चुनकर ला सके और दूसरा यह कि वो उन ingredients की प्राकृतिक goodness आप तक पैक करके पहुंचा सके। इन दो चीज़ों के चलते वह हमेशा Healthy, Fresh And Delicious चीज़ें बनाकर आपके लिए मार्किट में लाता रहा है।
ब्रिटानिया प्रोडक्ट के नाम |
कीमत |
गुड डे [Good Day] |
10-30रु |
क्रैकर्स [Crackers] |
10-20रु |
न्यूट्रीचॉइस [Nutrichoice] |
25-75रु |
मारी गोल्ड [Marie Gold] |
10-25रु |
जिम जैम + ट्रीट [Jim Jam + Treat] |
10-25रु |
गुड डे कूकीज को मार्किट में लाने का सिर्फ एक ही मकसद रहा है कि एक ऐसा बिस्कुट बनाया जाए जिसको खाकर हर एक इंसान के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। इसलिए इस रेंज का slogan भी ‘हर कूकी में कई स्माइल्स’ है। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि आप अगर इसे चुनते हैं तो आप इसकी प्रकार के कारण रोज़-रोज़ नया जायका खा सकते हैं।
कीमत- 10-30रु
अब दुनिया सिर्फ मीठे बिस्कुट से तो नहीं चल पाएगी, उनके साथ -साथ हलके-फुल्के नमकीन बिस्कुट भी होने चाहिए। अगर आपको ब्रिटानिया पर भरोसा है तो आप इस बात पर भी भरोसा रखें कि उसने इस चीज़ का भी ख्याल रखा है और इसी के चलते क्रैकर्स को लॉन्च किया है। इसको अपने घर लाकर आप अपना बिस्कुट का संग्रह पूरा कर सकते हैं।
कीमत- 10-20रु
ब्रिटानिया मीठे और नमकीन बिस्कुट बनाने के बाद उन लोगों के लिए भी कुछ बनाना चाहता था जो स्वाद से पहले अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं। पर इस चक्कर में वह स्वाद से समझौता तो नहीं कर सकता था इसलिए बहुत मेहनत के बाद न्यूट्रीचॉइस को मार्केट में उतारा गया। ना ही सिर्फ ग्राहकों को एक ‘power packed’ snack का विकल्प दिया गया बल्कि उस में भी उनको चुनाव करने के लिए variety दी गई।
कीमत- 25-75रु
अगर चाय टाइम बिस्कुट के लिए पार्ले जी को कोई टक्कर दे सकता है तो वह सिर्फ मारी गोल्ड बिस्कुट है। यह हल्का-फुल्का मीठा बिस्कुट ना तो ज्यादा मीठा ही है और ना ही ज्यादा हल्का ही है। चाय के साथ हल्की भूख को मारने के लिए यह गेहूं से बनी cookies एकदम सटीक है। ब्रिटानिया के जितने भी लोकप्रिय बिस्कुट हैं उनमें से सबसे ज्यादा प्यार लेने वाली cookies मारी गोल्ड है।
कीमत- 10-25रु
अभी तक मीठे, नमकीन और चॉकलेट बिस्कुट की बात हुई है, पर कहीं पर भी ग्राहकों के आधार पर सबसे ज़रूरी सदस्यों की बात तो आई ही नहीं। नन्हे मुन्ने बच्चों को हमारे यह मीठे-नमकीन कूकीज पसंद आए ना आए, इसलिए ब्रिटानिया ने उनके लिए कुछ अच्छा बनाने की चाह में जिम जैम + ट्रीट रेंज को लॉन्च कर दिया। इस रेंज में मज़ेदार जायका , अतरंगी आकार और नरम क्रीम के इस्तेमाल से बहुत ही लज़ीज़ रेंज का निर्माण हुआ है।
कीमत- 10-25रु
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, कैडबरी, भारत में बहुत ही ज़्यादा प्रचलित है। आम-तौर पर यह ब्रांड अपनी चॉकलेट के लिए जानी जाती है जिस में डेरी मिल्क, डेरी मिल्क सिल्क, डेरी मिल्क आलमंड, डेरी मिल्क फ्रूट एंड नट इत्यादि आ जाते हैं। पर यह कंपनी जितनी अच्छी चॉकलेट बनाती है उतने ही ज़बरदस्त बिस्कुट भी बनाती है।
कीमत- 30-50रु
रोबर्ट मैकविटीज़ नाम का एक बेकर हुआ करता था,जिसे कूकीज ,केक,और ब्रेड इत्यादि बेक करना बेहद पसंद था। जो भी उनके हाथ की बनी चीज़ें खाता वह उनका दीवाना हो जाता। इस मांग के चलते उन्होंने 1830 में Edinburgh में अपनी बेकरी खोल ली। 186 साल बाद उनके जाने के बाद भी उनकी असली रेसिपी के इस्तेमाल से बिस्कुट बनाए जाते हैं जो मैकविटीज़ नाम की ब्रांड के नाम से बहुत प्रचलित है।
यह कूकीज इतने लाजवाब हैं कि Charles Price और Alexander Grant को भी यह बेहद पसंद हैं और उन्होंने इस ब्रांड को रॉयल अनुमति दे दिया।
गेहूं के इस्तेमाल के कारण यह कूकीज बेहद पोषक होते हैं और यह गेहूं के फाइबर के गुणों को भी अपने साथ पैक करके चलते हैं। तो स्वाद के साथ-साथ यह बिस्कुट आपके लिए सेहतमंद हैं।
कीमत- 25-75रु
आई टी सी का यह ब्रांड, सनफीस्ट, अपने हर एक बेकिंग सत्र के साथ गुणवत्ता के पीछे रहता है लेकिन गुणवत्ता के चक्कर में मात्रा को नजरअंदाज नहीं किया जाता। इसके कारण आपको एक बेहतरीन रेंज के उम्दा गुणवत्ता के बिस्कुट मिलते हैं। आप इस वैरायटी को अगर अपने चाय टाइम में जोड़ना चाहेंगे तो यह आपको कभी बोर नहीं होने देगी और स्वस्थ के अनुरूप सामग्री कि वजह से आप इसे कितना और कैसे भी खा सकते हैं।
सनफीस्ट प्रोडक्ट के नाम |
कीमत |
सनफीस्ट फार्मलाइट [Sunfeast Farmlite] |
30-140रु |
सनफीस्ट मारी लाइट [Sunfeast Marie Light] |
10-15रु |
सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी [Sunfeast Dark Fantasy] |
30-40रु |
ढेर सारे अलग-अलग तरह के अनाज के इस्तेमाल से बना फार्मलाइट बिस्कुट, खाने वाले हर एक इंसान की पसंद बन जाता है। इन कूकीज में अलग-अलग सामग्री का इस्तेमाल होता है जो कि बहुत स्वस्थ और स्वादिष्ट होते हैं। इन में बादाम, चॉकलेट, चने, किशमिश, और इलायची आदि का इस्तेमाल होता है, जो आपको भरपूर पोषण के साथ-साथ स्वाद भी देता है।
कीमत- 30-140रु
सनफीस्ट मारी लाइट चुनिंदा सुनहरे गेहूं के इस्तेमाल से बनता है जिसके कारण वह natural wheat फाइबर से भरपूर होता है। हल्के-फुल्के होने के कारण यह भारत के कई सारे घरों में चाय के साथ खाए जाते हैं और यह आपकी चाय के साथ भी एकदम सटीक रहेंगे। इसमें wheat fiber के साथ-साथ कुल 6 Vitamins भी भरे हुए होते हैं जो इसे स्वादिष्ट के साथ-साथ nutritious भी बनाते हैं।
कीमत- 10-15रु
अगर आप चॉकलेट की दुनिया में बहना चाहते हैं तो सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी इसमें आपकी पूरी मदद करेगा। सनफीस्ट डार्क फ़ैंटीसी एक बहुत ही chocolaty रेंज है जो बहुत ही मज़ेदार क्रस्ट के साथ आपके लिए स्मूथ चॉकलेट लेकर आती है। चॉकलेट के दीवाने इसके विकल्प को ज़रूर explore करें। और एक chocolate lover होने के नाते मैं गारेंटी दे सकती हूँ कि आपको यह बेहद पसंद आएगा।
कीमत- 30-40रु
बिस्कुट अंडे की मदद के साथ और बिना, दोनों तरह से बनाया जा सकता है। अगर आप देखना चाहते हैं कि आपके बिस्कुट में अंडा डाला गया है कि नहीं, तो आपको निम्नलिखित चीज़ों को चेक करना चाहिए:
मैंने इस लेख में आपको स्टेप बाई स्टेप बिस्कुट कि रेसिपी बताया है। आपको यह रेसिपी बहुत ही अच्छे तरीका से समज आएगा कि कैसे, कब क्या करना है।
सबसे पहले हम एक चाय कप लेंगे मापने के लिए लिए सारे चीज़ हम टी कप से करेंगे
सबसे पहले 1 /2 टी कप बटर या घी लेंगे ,
एक बाउल में बटर या घी को निकाल ले
1/2 टी कप शुगर पाउडर दाल ले
दोनों चीज़ो को अच्छे से मिला ले चम्मच का इस्तेमाल करते हुए
अब 1 /2 कप बेसन दाल दे
1 टी कप मैदा दाल दे
1 /2 कप सूजी दाल दे
1 पिंच नमक दाल दे
सभी चीज़ो को एक छनि से छान ले
1 /2 tsp बेकिंग पाउडर दाल दे
1 /4 tsp बेकिंग सोडा दाल दे
साथ में 1 /2 tsp हरी इलाइची पाउडर दाल दे
सभी को अच्छे से गूँथ ले
मिक्सर का dough बनकर तैयार हो गया है
30 मिनट के लिए रेस्ट पैर रखे
30 मिनट के बाद dough बहुत ही अच्छे से फूल जायेग
अब एक कड़ाई ले जो हल्का मोटा हो
कड़ाई के साथ 1 कप नमक या बालू का उपयोग करे और एक स्टैंड ले
दक्कन पूरी तरह से बंद कर दे ,जिससे कही से भी हवा ना निकले
चमचम का इस्तेमाल करके dough में लगाए
चम्चम के साइज का dough बनकर रेडी हो जायेगा
चमच्च से dough को निकल ले
अपने हाथ से dough राउंड कर ले
फिर एक स्टील का प्लेट के साथ उसके साइज का बटर पेपर ले जिससे बिस्किट्स बहुत हीअच्छे से बनेगा
अब राउंड शेप dough बटर पेपर ऊपर रख दे ,अपने उंगली से dough को प्रेस करे
बिस्कुट की आकार में dough आ जायेगा
साथ 1 tbsp पिस्ता लगा ले जीसे बिस्किट्स बहुत ही टेस्टी बनेगा
हमारा बिस्कुट bake होने के लिए रेडी हो चूका है
अब हम बिस्कुट को कड़ाई में रख देते है
कड़ाई का दक्कन बन कर दे
पूरी तरह से ढ़क्कन बंद होना चाइये
Low flame पर 20 मिनट तक bake करे
20 मिनट के बाद बिस्कुट को निकाल ले
इस लेख में आपको बिस्कुट ब्रांड्स के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। मैंने आपको 5 सबसे अच्छे बिस्कुट के नाम के बारे में बताया है। जिसमे आपको उसकी कीमत और रेसेपी भी साझा किया हैं। इस लेख में आपको ये भी बताया गया हैं कि आप कैसे पता करेंगे कि बिस्कुट में अंडा मिला हैं या नहीं।आशा है कि दी गयी जानकारी से आप अपने लिए सबसे अच्छे बिस्कुट के नाम का चुनाव कर पाएंगे।
Q1. भारत का नंबर वन बिस्कुट कौन सा है?
A1. भारत का नंबर वन बिस्कुट पार्ले जी है। 1939 में लॉन्च हुआ यह बिस्कुट, 2003 में पूरे विश्व का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्कुट घोषित किया गया था।
Q2. कौन सा बिस्कुट खाना चाहिए?
A2. जो बिस्कुट whole wheat का इस्तेमाल करके बनाया जाता है उस बिस्कुट को खाना चाहिए। ऐसे बिस्कुट के इस्तेमाल से आप अपने शरीर को बहुत सारा nutrition दे सकते हैं।
Q3. दुनिया का सबसे फेमस बिस्कुट कौन सा है?
A3. दुनिया का सबसे फेमस बिस्कुट पार्ले जी है। विकिपीडिया के अनुसार विश्व में सर्वाधिक बिकने वाला बिस्कुट भी पार्ले जी ही है।